Bihar News: बिहार के कैमूर जिले में भभुआ थाना क्षेत्र की महिला सिपाहियों पर एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि जिस बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई हुई, उनका नाम नवल किशोर पांडे है। वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं और पिछले 40 वर्षों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
कैमूर में महिला पुलिसकर्मियों की बर्बरता। दो महिला सिपाहियों ने एक बुजुर्ग टीचर को लाठियों से पीटा। कानून किसी को भी मारपीट का अधिकार नहीं देता है। ऐसी बर्बर महिला पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब?#kaimur #bihar pic.twitter.com/QHw9Ge8BVt
— Sonu Singh, Journalist (@BhumiharSonu) January 21, 2023
