Google Pixel 11 Pro Fold: Google ने अपने नए प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 11 Pro Fold को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 12 अगस्त 2026 को पेश किया था और इसकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू हुई। भारत में फोन की कीमत ₹1,86,999 रखी गई है। यह फोन 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Google Pixel 11 Pro Fold Price
Google Pixel 11 Pro Fold भारत में 16GB RAM + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च हुआ है। इसकी कीमत ₹1,86,999 है। Google Store India पर लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹10,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक और योग्य पुराने फोन के एक्सचेंज पर ₹9,000 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
Google Pixel 11 Pro Fold Specifications
Display: Pixel 11 Pro Fold में 8 इंच का Super Actua Flex OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2076×2152 पिक्सल है। इसमें 1-120Hz Smooth Display सपोर्ट मिलता है। फोन का बाहरी डिस्प्ले 6.5 इंच का Super Actua OLED पैनल है और इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। दोनों डिस्प्ले 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकते हैं।
Google के मुताबिक, दोनों स्क्रीन पिछली पीढ़ी की तुलना में 20% ज्यादा ब्राइट हैं। इससे धूप में स्क्रीन देखने और वीडियो कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।
Processor: परफॉर्मेंस के लिए फोन में Google का नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB RAM मिलती है। Google ने इसे Gemini Intelligence को ध्यान में रखकर तैयार किया है। कंपनी के अनुसार, फोन में ऑन-डिवाइस AI, मल्टीटास्किंग और व्यक्तिगत सहायता के लिए कई नए फीचर्स दिए गए हैं। Titan M3 चिप सिक्योरिटी से जुड़े कामों में मदद करती है।
Camera: फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 48MP का है और फोन में 30x Super Zoom की सुविधा मिलती है। Google के अनुसार, नए मुख्य कैमरे में पिछली पीढ़ी की तुलना में बेहतर लाइट सेंसिटिविटी दी गई है, जिससे कम रोशनी में तस्वीरों की गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद है।
Battery: Google Pixel 11 Pro Fold में 4,806mAh बैटरी दी गई है। फोन 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और कंपनी के अनुसार लगभग 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वायरलेस चार्जिंग भी 25W तक सपोर्ट करती है। Google का दावा है कि फोन 24 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ दे सकता है।
Google Pixel 11 Pro Fold Other Features
फोन को IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस मिला है। Google ने नए ग्लास-फाइबर कंपोजिट बैक और नए गियरलेस हिंज का इस्तेमाल किया है। कंपनी के अनुसार, Pixel 11 Pro Fold पिछले मॉडल की तुलना में तीन गुना ज्यादा टिकाऊ है। फोन करीब 10 प्रतिशत हल्का और लगभग 1mm पतला भी है।
इसके कैमरा बार में HiLight नाम का नया फीचर भी दिया गया है। फोन फेस डाउन होने पर पसंदीदा कॉन्टैक्ट से कॉल आने या Gemini से बात करने के दौरान कैमरा बार के आसपास LED लाइट संकेत दे सकती है।
Also Read:- Realme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस






