Mumbai News: सेल्फी लेने के चक्कर में महिला हुई हादसे का शिकार

0
117

Mumbai News: भारत में मानसून अपना सितम ढा रहा है। वही मुंबई से एक खौपनाक मामला सामने आया हैं। जहां सेल्फी लेने के चक्कर में एक कपल हादसे का शिकार हो गया। बांद्रा बैंडस्टैंड में समुद्र में चट्‌टान पर बैठकर फोटो क्लिक करवा रहा था। समुद्र की लहरों से महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार को हुई जब यह कपल अपने बच्चों और परिवार के और लोगों के साथ पिकनिक मनाने निकला था। जब महिला पानी में बही तो बच्चे मम्मी-मम्मी चिल्लाते रह गए। वीडियो में ये पूरा सीन कैद हो गया।

इस मामले पर पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति के साथ समुद्र किनारे रखे पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी लेने के लिए गई थी। इस दौरान एक बड़ी लहर आई। और महिला उसमें बह गई। दूसरी तरफ महिला के पति को वहां पर मौजूद लोगों ने बचा लिया।

बांद्रा पुलिस के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुई महिला का नाम ज्योति सोनार था। ज्योति अपनी पति और 12 साल की बच्ची और दो मासूम बेटे के साथ गई थी। पूरा परिवार पिकनिक मनाने गया था। इसके बाद पूरा परिवार बांद्रा की ओर निकल पड़ा। और यहीं पर सेल्फी लेने के चक्कर में वो हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here