Maharashtra: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 36 घंटे में 31 लोगो की मौत का क्या हैं कारण

0
5

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक सरकारी अस्पताल में बीते 36 घंटे के अंदर 31 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां पर बीते एक दिन से मौतों का सिलसिला जारी है। ऐसे में प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

लोगों में भारी आक्रोश

मरीजों के परिजनों का गुस्सा अस्पताल प्रशासन पर फूट पड़ा है। इस दौरान परिजनों ने जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाए हैं। उन्होंने मौत का कारण दवाइयों और डॉक्टरों की किल्लत को बताया है। यह मामला नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण शासकीय वैद्यकीय अस्पताल का बताया जा रहा है। लोगों के हंगामें के कारण अस्पताल में अफरातफरी का माहौल देखा जा रहा है।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट कहा कि कि इस क्षेत्र का यह सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां पर लोग 70 से 80 किलोमीटर दूर इलाज कराने के लिए आते हैं। कई दूसरे अस्पतालों से रेफर मरीज भी यहां पर पहुंचते हैं। यहां पर भर्ती लोगों में से 12 बच्चे शामिल हैं। इसमें 6 लड़के और 6 लड़कियां बताई गई हैं। वहीं अन्य वयस्कों की अलग-अलग कारणों से मौत हुई है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here