Mahindra XUV400 Pro तगड़े फीचर्स के साथ हुई लॉन्च

0
15

Mahindra XUV400 Pro: महिंद्रा कम्पनी ने अपनी नई SUV को लॉन्च कर दिया है। इस कार का नाम Mahindra XUV400 Pro है। इसमें नए डिजाइन वाले डैशबोर्ड के साथ बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, नई एसयूवी में पावरफुल बैटरी और मोटर भी दी गई है।

Mahindra XUV400 Pro Features

Mahindra XUV400 Pro में अगर हम फीचर्स की बात करे तो इस नई SUV में आपको डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट्स, यूएसबी पोर्ट और Alexa वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, एसयूवी में LED लाइट बैंड, 360 डिग्री कैमरा, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटो हेडलाइट एंड वाइपर, रियर पार्किंग सेंसर, पावर टेलगेट, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल विंग मिरर, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, वेंटिलाइज सीट्स और कई एयर बैग्स मिलते हैं।

Mahindra XUV400 Pro Interior

Mahindra XUV400 Pro के इंटीरियर को ब्लैक डुअल टोन कलर थीम दी गई है, जो दिखने में काफी प्रीमियम लगती है। इसमें ग्लॉस ब्लैक कलर का डैशबोर्ड दिया गया है, जिसका डिजाइन पुराने मॉडल में मिलने वाले डैशबोर्ड से काफी अलग है। इसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

Mahindra XUV400 Pro

इस नई एसयूवी में 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करती है। इसके नीचे AC वेंट्स लगे हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके फ्रंट में LED हेडलैंप और टेललैंप दिए गए हैं।

Mahindra XUV400 Pro Price

Mahindra XUV400 Pro की शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपये तय की है। इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस 31 मई 2024 तक लागू रहेगा। इसकी बुकिंग कल यानी 12 जनवरी 2024 से शुरू होगी और इसे 21 हजार रुपये में बुक किया जा सकेगा। वहीं, इस एसयूवी की डिलीवरी 1 फरवरी 2024 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here