IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स की नई जर्सी हुई रिवील, देखे तस्वीरें

0
6

IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज शुरू हो चूका है। धोनी एंड कंपनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की नई जर्सी रिवील कर दी गई है। चेन्नई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस जर्सी को रिवील किया है। फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। चेन्नई के फैंस लंबे समय से चेन्नई की जर्सी का इंतजार कर रहे थे। अब फैंस इसे ऑर्डर भी कर सकते हैं।

क्या है CSK जर्सी की खासियत

चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में दोनों कंधों पर आर्मी जैसी हरे रंग की पट्टी होने वाली है। यह डिजाइन नया नहीं है, चेन्नई की पुरानी जर्सी में भी आर्मी के सम्मान में यह पट्टी लगाई गई थी। इसके अलावा जिस स्थान पर सीएसके का लोगो लगा है, वहां पर 5 स्टार बना हुआ है। ये तमाम स्टार ये दर्शाता है कि चेन्नई 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुका है।

आपको बात दे कि चेन्नई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस जर्सी को रिवील किया है और इसकी खासियत भी बताया है। बता दें कि सीएसके ने जर्सी रिवील करने के साथ-साथ ऑर्डर लेना भी शुरू कर दिया है। फोटो के कैप्शन में लिखा है डिकोड करें, निर्णय लें, ड्रेस अप करें, बायो में लिंक पर क्लिक करें चेन्नई की जर्सी को आईपीएल से पहले ऑर्डर करें।

यह भी पढ़ें…  PM Awas Yojana 2024: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए करना है आवेदन, कैसे भरे फॉर्म?

क्या MS धोनी का होगा आखिरी सीजन

CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। पिछले 2-3 सालों से ऐसी खबरें चल रही है कि धोनी कभी भी आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। धोनी आईपीएल 2024 भी नहीं खेलना चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि फैंस के भरपूर प्यार के कारण उन्हें खेलना पड़ रहा है। धोनी ने अपने फैंस को यह बड़ी खुशखबरी दी थी।

वही ऐसे में देखने वाली बात है कि धोनी क्या आईपीएल 2024 के बाद भी खेलते दिखेंगे या फिर यह बल्लेबाज का आखिरी सीजन होगा। इसके अलावा फैंस की नजर धोनी के प्रदर्शन पर भी रहने वाली है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here