UP Board Result 2024: कहां देख सकते हैं 12वीं का रिजल्ट? जानें कैसे करें चेक

0
2

UP Board Inter Result 2024: UPMSP द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक किया गया था। अब 12वीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार 25 लाख स्टूडेंट्स कर रहे हैं। 2023 में 75.52 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए थे। जानें इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कौन-सी वेबसाइट पर और कैसे चेक कर सकते हैं ?

कब आएगा रिजल्ट? (UP 12th Ka Result Kab Aayega)

मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल तक 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बीते साल उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को आया था। हालांकि, बोर्ड ने अभी इसकी आधिकारिक सूचना नहीं दी है। वहीं स्टूडेंट्स वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉग इन करके नतीजे निकाल सकते हैं और मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

किस-किस वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं नतीजे? (Websites To Check 12th Board Result)

रिजल्ट जानने के लिए स्टूडेंट्स results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जा सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की आंसर शीट्स का इवैल्यूएशन 12 दिन के रिकॉर्ड टाइम में पूरा कर दिया है। अब बस छात्र-छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है।

कैसे चेक करें नतीजे? (How To Check UP Board 12th Result 2024)

रिजल्ट आने के बाद यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
आपको रिजल्ट का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
स्क्रीन पर 12वीं के रिजल्ट लिंक आने पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
आपका रिजल्ट डिवाइस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
रिजल्ट चेक करने के बाद फ्यूचर के लिए मार्कशीट डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

source link

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here