HomeMadhya PradeshMP News: पति को बन्धक बना कर महिला के साथ हुआ दुस्कर्म

MP News: पति को बन्धक बना कर महिला के साथ हुआ दुस्कर्म

MP News: मध्य प्रदेश के रिवा में एक शर्मनाक घटना हुई। पिकनिक मानने गये दम्पति से हुआ दुस्कर्म आरोपी भैरव बाबा के मंदिर गए थे। यहां उन्होंने नहाकर खाना बनाया। दंपती को देखकर वारदात को अंजाम दिया।

रीवा में पति के साथ पिकनिक पर गई महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने पहले शराब पी, लिट्‌टी चोखा खाया और इसके वीडियो शूट किए। फिर पिकनिक पर गए दंपती पर टूट पड़े। पति को पेड़ से बांधकर मारपीट की।

आरोपी का बयान, नशे थे आरोपी

आरोपी बोला- गांजा और शराब के नशे में थे एक आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया, 21 अक्टूबर को हम 5 लोग गुढ़ के पास स्थित भैरव बाबा के मंदिर गए थे। यहां नहाने के बाद हमने खाना बनाया। साथियों ने मुझे गांजा और शराब पिला दी। मैं बहुत ज्यादा नशे में था। कुछ देर बाद लड़का-लड़की बाइक से आए। वे एक बड़ी सी चट्टान के पीछे चले गए। इसके बाद हमने लड़की के साथ गलत काम किया। बाद में लड़की मेरे पास आई और बोली- मेरा मोबाइल दिलवा दो। मैंने अपने साथी से छीनकर उसका मोबाइल दिया। इसी चट्टान के पीछे आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने मोबाइल से पिकनिक स्पॉट के वीडियो बनाए थे।

विपक्ष ने सरकार को नाकाम बताया और कहा कि मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों के बावजूद सरकार का ध्यान कहीं और है। बहन-बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री जो कि खुद गृहमंत्री भी हैं, प्रदेश को अपराधियों के हाथों सुपुर्द कर चुके हैं। मैं सरकार से मांग करता हूं कि दुष्कर्म की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से कारगर योजना बनाएं। सूचना/खुफिया तंत्र को मजबूत करते हुए घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की पहल करें।

कांग्रेस की सरकार को सख्त चेतावनी

कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने कहा, मामले को लेकर हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। रीवा में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। कांग्रेस पार्टी ने पहले ही आगाह किया था कि रीवा और प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लेकिन प्रशासन और सरकार ने हमारी बात को गंभीरता से नहीं लिया। कांग्रेस पार्टी घटना को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन करेगी

यह भी पढ़ें…

2 दिन पहले Zomato से बुक करोगे खाना तो मिलेगा बम्पर डिस्काउंट

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here