Mahindra XUV300 Sportz लॉन्च से पहले लीक हुई तस्वीर

0
141

Mahindra XUV300: Mahindra & Mahindra जल्द ही अपनी पॉपुलर XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV का अधिक पावरफुल वर्जन लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट की अनाउंस नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 7 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। इस मॉडल को पहली बार 2020 Delhi Auto Expo में शो किया गया था। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Maruti Brezza, Kia Sonet और Hyundai Venue से होगा।

Mahindra XUV300 Sportz में नए बॉडी ग्राफिक्स और कॉस्मेटिक अपडेट किए जाएंगे। इसके साथ ही यह रेगुलर वर्जन की तुलना में स्पोर्टी होगी। यह स्टैंडर्ड वर्जन से थोड़ी अलग दिखेगी। इसे ORVMs, रूफ रेल्स और पिलर पर स्पोर्टी ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं इसके फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप और फॉग लैंप असेंबली के चारों ओर ग्लॉस ब्लैक फिनिश होगा। इसके साथ ही नए बॉडी ग्राफिक्स, ब्लैक साइड बॉडी क्लैडिंग और ब्लैक अलॉय वील्स इसे और भी स्पोर्टी लुक देंगे।

Mahindra XUV300 Sportz का इंजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra XUV300 Sportz में 1.2 लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह 130bhp की मैक्सिमम पावर और 230Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है।

Mahindra XUV300 Sportz की कीमत

Mahindra XUV300 का नया स्पोर्टी वर्जन ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ आएगा। हम उम्मीद करते हैं कि यह XUV300 के टॉप-एंड W8 (O) वेरिएंट पर बेस्ड होगा, जो SUV मॉडल लाइनअप पर उपलब्ध सभी फीचर्स की पेशकश करेगा। फिलहाल W8 (O) डीजल मोनोटोन वेरिएंट 12.53 लाख रुपये में उपलब्ध है। Mahindra XUV300 Sportz की कीमतें 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here