New Mahindra Thar की लॉन्च डेट आई सामने, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

0
2

New Mahindra Thar: महिंद्रा की ऑफ रोड एसयूवी थार बच्चो से लेकर बड़ो तक की पहली पसंद है। यह कंपनी की सबसे सफल एसयूवी में से एक है। महिंद्रा थार को 5 डोर (Mahindra Thar 5 Door) वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपनी इस मोस्ट अवेटेड एसयूवी को जल्द ही मार्केट में उतारेगी।

रिपोर्ट्स की माने तो साल 2024 की शुरुआत में महिंद्रा थार 5 डोर (Mahindra Thar 5 Door) वेरिएंट को भारत पेश किया जा सकता है। इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल को अभी हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। स्पॉट की गई इस नई एसयूवी में आपको कई बदलाव देखने को मिलते हैं।

कंपनी ने महिंद्रा थार 5 डोर (Mahindra Thar 5 Door) वेरिएंट के व्हील बेस को मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी बढ़ा दिया है। हाल ही में स्पॉट हुई थार में नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलने वाले हैं। जो डायमंड कट अलॉय व्हील हैं। इस एसयूवी का टेस्टिंग मॉड्यूल राउंड शेप एलईडी और डीआरएल के साथ देखा गया है। कंपनी ने इसके व्हील बेस को काफी बढ़ा दिया है। जिस कारण अब इसमें आपको काफी ज्यादा बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है।

New Mahindra Thar 2024

इस नई एसयूवी को एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ ही इलेक्ट्रिक सनरूफ, फ्रंट सीटों के बीच एक सेंट्रल आर्मरेस्ट, हाइड एडजेस्टेबल सीटबेल्ट और रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

New Mahindra Thar Engan

रिपोर्ट की माने तो इसमें कुछ अप्डेट्स के साथ आपको वही 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 4×4 का विकल्प भी कंपनी बेहतर ऑफ रोडिंग के लिए ऑफर कर सकती है। इसके बेस मॉडल में रियर व्हील ड्राइव का विकल्प भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here