Yamaha Bikes Price: यामाहा ने बढ़ाए गाड़ियों के दाम, जाने नई कीमतें

0
373

Yamaha Bikes Price: Yamaha की कुछ पॉपुलर गाड़ियां खरीदने के लिए आपको अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने अपनी Yamaha FZ-X, FZ 25, FZS 25, MT15 Black और MT15 Ice बाइक्स के दाम बढ़ा दिए हैं। आइए जानते हैं Yamaha की इन बाइक्स को खरीदने के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Yamaha MT15 सीरीज की कीमत

Yamaha Motor India ने अपनी MT15 बाइक की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसकी कीमत पहले 1,63,400 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1,63,900 रुपये हो गई है। वहीं Yamaha MT15 Ice के दाम में भी 500 रुपये का इजाफा हुआ है। इसकी कीमत पहले 1,64,400 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1,64,900 रुपये हो गई है। ध्यान रहे यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम के मुताबिक हैं।

Yamaha Motor India की सेल

Yamaha Motor India ने सितंबर 2022 में 43,390 यूनिट्स की सेल की है। वहीं कंपनी ने सितंबर 2021 में 40,710 यूनिट्स बेची थीं। हालांकि कंपनी ने अगस्त 2022 में 46,148 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह से सितंबर 2022 में यामाहा की सेल में 5.98% MoM की गिरावट आई।

इस बीच कंपनी ने अपनी कुछ मोटरसाइकलों के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि इसके स्कूटर्स की कीमत नहीं बदली गई है। इसके अलावा Yamaha R15 V4 सीरीज और R15 M सीरीज की बाइक्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here