Badrinath Highway Landslide: बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन का ऐसा चक्रवात आपने नहीं देखा होगा, सामने आया वीडियो

Badrinath Highway Landslide: मानसून के दौरान पहाड़ों में भूस्खलन की घटनाएं अक्सर सामने आती है। वहीं चारधाम यात्रा के बीच उत्तरखंड में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया है।

ब्रदीनाथ हाईवे के पास ये घटना आज सुबह देखने को मिली। ये हादसा बद्रीनाथ हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर हुआ है। यहां मौजूद पाताल गंगा के पास पहाड़ी से एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इसकी वजह से बद्रीनाथ हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ज भी बाधित हो गया है।

सामने आया वीडियो

पाताल गंगा के पास पहाड़ गिरते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊपर से पहाड़ी का एक हिस्सा टूटा और नीचे आते हुए इसने विकराल रूप धारण कर लिया। पहाड़ का ये हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए नीचे खाई में जा गिरा। ऐसे में धूल ने पूरे इलाके को पूरी तरह से ढक दिया।

हाइवे पर जमा मलबा

भूस्खलन के कारण हाइवे पर मलबा जम गया है। इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 7 को बंद कर दिया गया है। भूस्खलन की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। मलबा हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीद है कि हाईवे को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

लो भाई! लड़कियों को इम्प्रेश करने के लिए Vivo ने एक और लल्लनटॉप मोबाइल को लॉन्च किया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment