BSEB Bihar Board 12th Result 2022 : आज शिक्षा मंत्री जारी करेंगे बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट

0
383
BSEB Bihar Board 12th Result 2022

BSEB Bihar Board 12th Result 2022 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 आज दोपहर तीन बजे बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in , onlinebseb.in , biharboardonline.com पर जारी होगा। नतीजों की घोषणा बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। बिहार बोर्ड इंटर की साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा।

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटरमीडिएट परिणाम घोषित करने के मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा ( BSEB 12th Result 2022 ) में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी तक चली थीं।

बिहार बोर्ड ने ट्वीट कर दी रिजल्ट की जानकारी

बिहार बोर्ड ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 16 मार्च 2022 को दोपहर तीन बाजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।’

यह भी पढ़ें…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here