Bihar Board BSEB 12th Result: बिहार बोर्ड 12 वीं की परीक्षा के तीनों संकायों में लड़कियों ने मारी बाजी, यहां करें चेक

0
135
Bihar Board BSEB 12th Result

Bihar Board BSEB 12th Result: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। कला संकाय का रिजल्ट 82.74 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है।

विज्ञान संकाय के टॉपर

  • आयुषी नंदन- खगड़िया- (474 अंक) 94.8%

  • हिमांशु कुमार- नालंदा- (472 अंक) 94.4%

  • शुभभ चौरसिया-औरंगाबाद- (472 अंक) 94.4%

  • अदिति कुमारी-सारण- (471 अंक) 94.2%

  • रामा भारती- अररिया- (471 अंक) 93.8%

  • पीयूष कुमार – बक्सर – (468 अंक) 93.6%

  • अभिषेक राज – नवादा – (468 अंक) 93.6%

  • तनु कुमारी – सारण – (468 अंक) 93.6%

लड़कियों ने मारी बाजी

बिहार बोर्ड नतीजों के अनुसार विज्ञान में कुल 8 टॉपर में चार छात्राएं हैं। वहीं कला में कुल 8 में 5 छात्राएं, जबकि वाणिज्य में 13 में 11 छात्राएं हैं। तीनों संकाय में सबसे अधिक छात्राओं ने टॉपर्स में बनाई जगह।

बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स में रजनीश और सौम्या बने टॉपर। वहीं आर्ट्स में मोहनिशा ने टॉप किया है। इसके अलावा आयुषी नंदन साइंस की टॉपर बनीं हैं। आयूषी खगड़िया की हैं। नालंदा के हिमांशु साइंस के सेकेंड टॉपर रहे।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here