Homeशिक्षाIIT JEE Advanced 2023 रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करे डाउनलोड IIT JEE Advanced 2023 रिजल्ट हुआ घोषित, ऐसे करे डाउनलोड
IIT JEE Advanced 2023 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने जेईई एडवांस 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यहां परिणाम jeeadv.ac.in पर देख सकते हैें और डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Advanced 2023 के दोनों पेपर में कुल 1,80,372 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। कुल 43,773 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 7509 महिला उम्मीदवार हैं। IIT हैदराबाद जोन के वविलाला चिदविलास रेड्डी शीर्ष स्थान पर रहे हैं। उन्हें 360 में से 341 अंक मिले हैं। नयकांती नागा भाव्या IIT हैदराबाद ज़ोन CRL 56 के साथ शीर्ष रैंक वाली महिला उम्मीदवार है। उन्होंने 360 में से 298 अंक प्राप्त किए हैं।
JEE Advanced के परिणाम के साथ आईआईटी गुवाहाटी ने परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी प्रकाशित कर दी। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2023 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार जॉइंट सीट आवंटन ( JoSAA 2023) के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, जो 19 जून, 2023 (शाम 5:00 बजे) से शुरू होने वाला है।
JEE Advanced Result 2023: ऐसे करे डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं
होमपेज पर ‘जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2023’ लिंक पर क्लिक करें
नया टैब खुलने पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
अब ‘सबमिट’ पर क्लिक करें और आपका जेईई एडवांस परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा
अपना जेईई एडवांस परिणाम 2023 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
यह भी पढ़ें…
0