UP Board 2023: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 की डेटशीट जारी, यहां करे चेक

0
295
UP Board Exam

UP Board 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड 2023 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए 58 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट

यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा तिथियों की घोषणा हो जाने के बाद, अब छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in के माध्यम से एग्जाम डेट शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए हमने यहां यूपी बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक उपलब्ध कराया गया है।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

  • होम पेज दिए गए यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023/ यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 परीक्षा टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करें।

  • यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू होंगी और 3 मार्च 2023 को समाप्त होंगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू होकर 4 मार्च 2023 के बीच होंगी। परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

वहीं कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी। इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 और 29 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले छह लाख से ज्यादा बढ़ी है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here