Nitin Gadkari Biopic: नितिन गडकरी पर बनेगी ‘हाईवे मैन ऑफ इंडिया’ नामक बायोपिक

0
2

Nitin Gadkari Biopic: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने काम के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं। भारत में सड़क परिवहन और राजमार्गों के लिए काम करने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की लाइफ पर फिल्म बनने जा रही है।

नितिन गडकरी देश की राजनीति में एक बड़ा नाम है। भारत में सड़क परिवहन और राजमार्गों के लिए सबसे लंबे समय तक काम करने वाले नितिन गडकरी को हाईवे मैन ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अपने काम के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं। देश के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहने वाले नितिन गडकरी के जीवन पर आधारित गडकरी (Gadkari) 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है।

Nitin Gadkari Biopic

इस फिल्म की कहानी, पटकथा और निर्देशन अनुराग राजन भुसारी ने किया है। अक्षय अनंत देशमुख की इस फिल्म को अभिजीत मजूमदार ने प्रस्तुत किया है। फिल्म में नितिन गडकरी का किरदार निभाने वाले का नाम जानने के लिए दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है, लेकिन इसका खुलासा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here