Homeन्यूज़Rajnikanth ने अपनी से आधी उम्र की हसीनाओं संग किया था ऑन...

Rajnikanth ने अपनी से आधी उम्र की हसीनाओं संग किया था ऑन स्क्रीन रोमांस

Rajnikanth: एक्टर रजनीकांत आज अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रजनीकांत ने कई ऐसी फिल्में दी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई। कुछ फिल्में ने कमाई के ऐसे रिकॉर्ड बना दिए जिसे तोड़ पाना शायद काफी मुश्किल है। रजनीकांत ने अपनी से कम उम्र की एक्ट्रेसेस के संग रोमांस किया था।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय और रजनीकांत की फिल्म रोबोट को कौन भूल सकता हैं। इस फिल्म में कई ऐसे सीन्स थे जिसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय काफी करीब दिखाई दिए। आपको बता दें कि एक्ट्रेस रजनीकांत से करीब 23 साल छोटी हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रजनीकांत साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म कोच्चाडियान में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में रजनीकांत ने एक्ट्रेस के संग ऑन स्क्रीन रोमांस किया था। जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म एनिमेटेड वर्जन में रिलीज हुई थी।

सोनाक्षी सिन्हा

रजनीकांत बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा संग फिल्म लिंगा में दिखाई दिए थे। फिल्म लिंगा में सोनाक्षी सिन्हा और रजनीकांत रोमांटिक रोल में नजर आई थी। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा रजनीकांत के दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं।

हुमा कुरैशी

रजनीकांत की फिल्म काला काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में रजनीकांत और हुमा कुरैशी रोमांटिक रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान एक्टर 68 साल के थे, तो वहीं एक्ट्रेस 32 साल की थी।

मनीषा कोईराल

रजनीकांत की फिल्म बाला काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में रजनीकांत बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला के साथ नजर आए थे। खबरों के मुताबिक इस फिल्म के दौरान मनीषा कोईराला 30 साल की थी, तो वहीं एक्टर 50 साल की उम्र पार कर चुके थे।

राधिका आप्टे

इस लिस्ट में एक्ट्रेस राधिका आप्टे का नाम भी शामिल हैं। रजनीकांत और राधिका आप्टे फिल्म काबली में साथ नजर आए थे। इस फिल्म दोनों रोमांटिक रोल में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के दौरान 66 साल के थे, तो वहीं एक्ट्रेस महज 33 साल की थी।

नयनतारा

साउथ की सबसे फेमस एक्ट्रेस में से एक नयनतारा ने रजनीकांत के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रजनीकांत आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे है, तो नयनतारा महज 48 साल की हैं।

अनुष्का शेट्टी

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म लिंगा में एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी संग नजर आए थे। इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी और रजनीकांत रोमांटिक रोल में थे। आपको बता दें कि इस दौरान रजनीकांत 60 के साल के थे, तो वही अनुष्का शेट्टी 30 साल थोड़ी बड़ी थी।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here