Harsha Richaria: महाकुंभ मेले से एक साेशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक कम उम्र की और सुंदर लड़की को देखा गया, जो कि साध्वी वेश में नजर आईं। उसका इंटरव्यू भी कई मीडिया चैनल्स पर चल रहा है। अब इस मामले में नया मोड़ आया है।
एक्स (ट्वीटर) पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह लड़की साध्वी नहीं है, इसके बजाय यह एक कंटेंट क्रिएटर, इन्फ्लुएंसर है।
कौन है सुंदर साध्वी
जो लड़की खुद को साध्वी बता रही है, उसका असल नाम हर्षा रिछारिया है। वह लंबे समय से इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाती है। हर्षा खुद का कंटेंट जरूर आध्यात्मिक, धार्मिक विषयों से जुड़ा है। लेकिन वह मेकअप वीडियोज शूट करती हुई भी दिखती हैं। इसके अलावा शो को भी होस्ट करती हैं। अब हर्षा खुद को महाकुंभ में साध्वी बता रही हैं।
सोशल मीडिया पर ही खुली पोल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर) पर लोगों ने हर्षा की पोल खोल दी। एक यूजर लिखता है-‘दो महीने पहले इवेंट होस्ट कर रही थी। दो साल में साध्वी कैसे हो गईं?’ एक यूजर तो हर्षा का इंस्टाग्राम हैंडल टैग करके कहता है कि ये सनातन का अपमान कर रहे हैं।’ ऐसे ही कई कमेंट हर्षा के बारे में लिखे गए हैं।
यह भी पढ़ें…