IPL 2024: इस तूफानी खिलाड़ी को मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी

IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन के बाद अब तो सोशल मीडिया पर एक ही चर्चा है, वो आईपीएल की है। आईपीएल ऑक्शन के पहले एक ऐसा फैलसा हुआ जिसने क्रिक्रेट फैंस को हैरान कर दिया। यह फैसला की मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौपना है।

वही इसके बाद से मुंबई इंडियंस को फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा जिसका नतीजा यह रहा कि मुंबई की टीम को फैन फॉलोइंग में जबरदस्त गिरावट आई।

अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है की अगर हार्दिक नही खेलेंगे तो टीम की कमान कौन सभाले गा, अब सवाल यह उठता है की क्या रोहित शर्मा को कप्तानी सौपी जायेगी। अब कप्तानी को लेकर लोगो में सस्पेंस बना हुआ है।

कौन होगा मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने कप्तान की कमान तो दे दी, लेकिन वे अभी भी चोटिल हैं। अगर चोट के चलते हार्दिक पांड्या को आईपीएल में जगह नहीं मिली तो फिर मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी। क्या मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को फिर से कप्तान के रूप में आजमाएगी।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा अब टीम की कप्तानी लेना शायद ही स्वीकार करें। ऐसी स्थिति में सवाल उठता है कि टीम का अगला कप्तान कौन होगा। वैसे तो चर्चा है कि सूर्य कुमार यादव को टीम का अगला कप्तान बनाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह किसी हैरान करने वाले फैसले की तरह होगा।

गुजरात से ट्रेड किए गए पांड्या

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि उन्हें 100 करोड़ रुपये में ट्रेड किया गया था। इसके बाद कुछ फैंस के चेहरे पर काफी निराशा देखने को मिली, लेकिन कुछ फैंस को झटका भी लगा था।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment