Sheeshe Wali Chunni गाने के लिए एक साथ आए हनी सिंह और शहनाज गिल

Sheeshe Wali Chunni: फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह और बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस शहनाज गिल जल्द ही अपने फैंस के लिए नया गाना ‘शीशे वाली चुन्नी’ लेकर आ रहे हैं। इस गाने की घोषणा दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए की।

[the_ad id=”3113″]

हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शहनाज गिल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “शीशे वाली चुन्नी ऑन पब्लिक डिमांड। कमिंग सून.” तस्वीर में हनी सिंह और शहनाज गिल स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। शहनाज ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं, जबकि हनी सिंह ने व्हाइट कोट के साथ अपना कूल लुक फ्लॉन्ट किया है। इस पोस्ट के बाद फैंस में इस गाने को लेकर काफी उत्साह है।

गाने की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन हनी सिंह के इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाना जल्द ही फैंस के बीच होगा। ‘शीशे वाली चुन्नी’ के लिए हनी सिंह और शहनाज गिल की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फैंस इन दोनों की केमिस्ट्री और गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

[the_ad id=”2734″]

Read Also:-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment