HomeIndiaAditya L1 Mission सूर्य पर जाने के लिए हुआ तैयार, इस दिन...

Aditya L1 Mission सूर्य पर जाने के लिए हुआ तैयार, इस दिन होगा लॉन्च

Aditya L1 Mission: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब भारत मिशन सूर्ययान के लिए तैयार है। जी हां सूरज का अध्ययन करने के लिए भारत का पहला मिशन तैयार है। भारत का पहला सोलर मिशन 2 सितंबर को लांच किया जाएगा।

इसरो ने बताया कि आदित्य एल-1 को 2 सितंबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लांच किया जाएगा। सोलर मिशन को श्रीहरिकोटा से लांच किया जाएगा। आदित्य एल-1 अंतरिक्ष में भेजा जाने वाला पहला भारतीय स्पेसक्रॉफ्ट होगा। सूर्य की स्टडी करने के लिए पहला स्पेस बेस्ड भारतीय लैब है। आदित्य एल-1 को सूर्य के चारों ओर बनने वाले कोरोना के रिमोट ऑब्जर्वेशन के लिए डिजाइन किया गया है।

Aditya L-1 Mission

Aditya L1 Mission की लागत?

आदित्य मिशन की लागत चंद्रयान-3 मिशन की लागत का करीब आधा है। यानी चंद्रयान-3 मिशन पर करीब 600 करोड़ रुपये लागत आया है तो आदित्य मिशन पर तीन-पौने तीन करोड़ रुपये खर्च होने हैं। हालांकि, सरकार ने सूर्य के वातावरण का अध्ययन करने के मिशन के लिए 2019 में ₹ 378 करोड़ मंजूर किए। इसरो ने अभी तक लागत पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें…

- Advertisment -

ताजा खबर