Chandrayan3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 सफलता का एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए शनिवार शाम सात बजे चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। इसरो के मुताबिक अंतरिक्ष यान का लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन (एलओआई) आईएसटीआरएसी, बेंगलुरु में सफलतापूर्वक पूरा हो गया।
इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी
इसरो ने ट्वीट किया,‘‘एमओएक्स ए आईएसटीआरएसी यह चंद्रयान-3 है, मैं चंद्र गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं।‘’ ऑनबोडर् मोटरों की फायरिंग शाम लगभग 7.15 बजे शुरू हुई और अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया।
Chandrayaan-3 Mission:
“MOX, ISTRAC, this is Chandrayaan-3. I am feeling lunar gravity 🌖”
🙂Chandrayaan-3 has been successfully inserted into the lunar orbit.
A retro-burning at the Perilune was commanded from the Mission Operations Complex (MOX), ISTRAC, Bengaluru.
The next… pic.twitter.com/6T5acwiEGb
— ISRO (@isro) August 5, 2023