चंद्रयान-3 ने आखिरी ऑर्बिट में ली एंट्री, देखे तस्वीरें

0
3

चंद्रयान-3: भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 आज आखिरी ऑर्बिट (153 km x 163 km) में पहुंच गया है। इसरो ने इसकी जानकारी दी है। चंद्रयान-3 के लिए 17 अगस्त का दिन काफी अहम होने वाला है। इस दिन इसरो चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग करेगा।

इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी

इसरो ने चंद्रयान -3 को 153 km x 163 km की कक्षा में स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही लूनार बॉन्ड का प्रोसेस पूरा हो गया। अब प्रोपल्शन मॉड्यूल के तैयारी का समय है। लैंडर मॉड्यूल अपनी अलग-अलग यात्राओं के लिए तैयार हैं। 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल को अलग किया जाएगा।

चंद्रयान-3 ने जब पहली बार चंद्रमा की कक्षा में एंट्री की थी तो उसकी ऑर्बिट 164 Km x 18,074 Km थी। ऑर्बिट में प्रवेश करते समय उसके ऑनबोर्ड कैमरों ने चांद की तस्वीरें भी कैप्चर की थीं। इसरो में ने अपनी वेबसाइट पर इसका एक वीडियो बनाकर शेयर किया था। चंद्रयान- 3 पांच अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था।

चंद्रयान-3 इस दिन करेगा लैंड

पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा चौथी बार बदली गई थी। इससे पहले छह और नौ अगस्त को कक्षा में बदलाव हुआ थी। 23 अगस्त को शाम करीब 05:30 बजे लैंडर चांद की सतह पर लैंड करेगा। लैंडिंग से पहले चंद्रयान-3 को चार बार अपनी ऑर्बिट कम करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here