HomeभारतMP DA in Hike: लाखों कर्मचारियों को होली का तोहफा, मध्यप्रदेश में...

MP DA in Hike: लाखों कर्मचारियों को होली का तोहफा, मध्यप्रदेश में 4% बढ़ा महंगाई भत्ता

MP DA in Hike: होली से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है, मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। सरकार ने शुक्रवार को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया है। बता दें इससे राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि, चार प्रतिशत की वृद्धि के बाद डीए एक जुलाई 2023 से कुल 46 प्रतिशत हो जाएगा। इसका लाभ एक मार्च 2024 (भुगतान अप्रैल 2024) से मिलेगा। उन्होंने राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए।

वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी

राज्य सरकार द्वारा शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में जुलाई, 2023 से 4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, वित्त विभाग द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

7.5 लाख कर्मचारियों को होली का तोहफा

अब MP के कर्मचारियों को 42 के बजाय 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। बता दें कि महंगाई भत्ता नहीं बढ़ने से कर्मचारी नाराज चल रहे थे ऐसे में ये आदेश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर किए जा रहे कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच जारी किए गए। इसका फायदा प्रदेश के 7.5लाख कर्मचारियों को होगा।

यह भी पढ़ें…

Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com/
मेरा नाम विपिन कुमार है मैं पिछले 4 वर्षों से ट्रेंडिंग खबरों पर काम कर रहा हूँ। और मुझे लेटेस्ट खबरों पर काम करना बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News