HomeIndiaISRO वैज्ञानिकों से पीएम मोदी ने की मुलाकात

ISRO वैज्ञानिकों से पीएम मोदी ने की मुलाकात

ISRO: प्रधानमंत्री मोदी आज बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

अपनी विदेश यात्रा खत्म कर आज सुबह वह बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने के लिए सीधे पहुंचे है।

आपको बता दें कि इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारत को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले शीर्ष चार देशों में शामिल कर दिया। साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला पहला देश बना दिया।

यह भी पढ़ें…

- Advertisment -

ताजा खबर