Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी आज 9 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

0
7

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 9 वंदे भारत ट्रेनो को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई ट्रेनें 11 राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात को एक दूसरे से कनेक्ट करेंगी।

160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन पहले ही 25 रूटों पर चल रही है और 34 रूट और इसमें जुड़ गए हैं। वहीं नई वंदे भारत 16 नहीं 8 कोच की होगी। राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल के हावड़ा और तमिलनाडु के चेन्नई को 2-2 ट्रेनें मिली हैं। देश को कनेक्टिविटी और यात्रियों को ट्रेन के सफर की अच्छी सुविधाएं देने के लिए वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी आज 9 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

बता दें कि देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मई 2023 में नई वंदे भारत देने का ऐलान किया था। सरकार की योजना फरवरी-मार्च 2024 तक देश में 3 प्रकार की वंदे भारत चलाने की है। वंदे भारत देश की अपनी टेक्नोलॉजी से बनी ट्रेन हैं, जिससे शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को बदलने की तैयारी चल रही है। यह ट्रेनें चेन्नई में बनाई जाती हैं। फायदा होता रहा तो जल्दी ही पूरे देश में वंदे भारत ट्रेनें नजर आएंगी।

इन 9 मुख्य रूटों पर दौड़ेंगे वंदे भारत ट्रेन

  • तिरुनेलवेली-चेन्नई रूट पर दौड़ने वाली ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी और मंगलवार को बंद रहेगा।

  • राउरकेला-पुरी रूट पर वंदे भारत दौड़ेगी, जो करीब 505KM क दूरी 7 घंटे 45 मिनट में कवर करेगी।

  • वंदे भारत का तीसरा रूट हैदराबाद-बैंगलुरु है, जिसका 610 किलोमीटर का सफर होगा, जो करीब साढ़े 8 घंटे में पूरा होगा।

  • चेन्नई से विजयवाड़ा के बीच का सफर वंदे भारत 6 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी

  • रांची और हावड़ा के बीच 535 किलोमीटर का सफर वंदे भारत साढ़े 6 घंटे में पूरा करेगी।

  • पटना-हावड़ा के बीच वंदे भारत दौड़ेगी। करीब 530 किलोमीटर का सफर है, जो साढ़े 6 घंटे में पूरा होगा।

  • एक वंदे भारत राजस्थान को मिली है, जो उदयपुर से अजमेर होते हुए जयपुर तक जाएगी।

  • कासरगोड-तिरुवनंतपुरम के बीच एक वंदे भारत दौड़ेगी।

  • 9वीं वंदे भारत जामनगर से अहमदाबाद के बीच सफर करेगी।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here