HomeIndiaChandrayaan 3 के लैंडर से निकला रोवर प्रज्ञान, सामने आया वीडियो

Chandrayaan 3 के लैंडर से निकला रोवर प्रज्ञान, सामने आया वीडियो

Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन के रोवर ‘प्रज्ञान’ के लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकलने और इसके चंद्रमा की सतह पर चलने का एक शानदार वीडियो शुक्रवार को जारी किया। यह वीडियो लैंडर के इमेजर कैमरे ने बनाया है।

इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह वीडियो साझा करते हुए संदेश लिखा, ‘‘… और चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर से निकलकर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला।”

Rover के निकलने का वीडियो

ISO ने विक्रम लैंडर के अंदर से प्रज्ञान रोवर के निकलने का वीडियो भी जारी किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोवर किस तरह लैंडर में बने रैंप पर चलते हुए चांद की सतह पर उतर रहा है। रोवर में दो सोलर पैनल भी लगे हुए हैं। ये पैनल सूरज की रोशनी से चार्ज होंगे और रोवर को काम करने के लिए जरूरी एनर्जी देंगे।

यह भी पढ़ें…

- Advertisment -

ताजा खबर