HomeभारतSikkim Cloudburst Today: सिक्किम में आसमानी आफत का खौफनाक मंजर, सेना के... Sikkim Cloudburst Today: सिक्किम में आसमानी आफत का खौफनाक मंजर, सेना के 23 जवान लापता
Sikkim Cloudburst Today: उत्तरी सिक्किम की साउथ ल्होनक झील में मंगलवार देर रात बादल फटने से तबाही मच गई। तिस्ता नदी में 15 से 20 फीट ऊंची लहरे चल रही है, जिससे पूरा इलाका क्षतिग्रस्त हो गया है।
बादल फटने से सिक्किम के तीन जिले मंगन, गंगटोक और पाक्योंग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। सड़कें, हाईवे और पुल ताश के पत्तों की तरह ढह गई। वीडियो में तबाही का मंजर साफ देखने को मिल रहा है।
सेना के 23 जवान लापता
अधिकारियों ने कहा कि सिक्किम लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में सेना के 23 जवान भी लापता हो गए हैं। वहीं, 2 नागरिकों की मौत हो गई है। ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के कारण तीस्ता में जल स्तर अचानक बढ़ गया और चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने से स्थिति और बिगड़ गई।

इससे नदी का जल स्तर 15-20 फीट ऊपर बढ़ गया। सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन बाढ़ के तेज पानी में बह गए। लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें…
3