HomeIndiaChandrayaan-3 Mission: विक्रम लैंडर ने बनायी प्रज्ञान रोवर की मजेदार वीडियो

Chandrayaan-3 Mission: विक्रम लैंडर ने बनायी प्रज्ञान रोवर की मजेदार वीडियो

Chandrayaan-3 Mission: भारत का मिशन चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर एक्टिव है। बीते दिन प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची थी, अब विक्रम लैंडर ने प्रज्ञान को अपने कैमरे में कैद किया है। इस वीडियो को इसरो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं।

इसरो ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रज्ञान रोवर चांद पर सेफ रूट की तलाश में घूम रहा था। इस रोटेशन को लैंडर के कैमरे में कैद किया गया है। भारत के चंद्रयान-3 को चांद पर लैंड हुए एक हफ्ता हो गया है और अब उसका एक हफ्ता बाकी है।

इसरो ने यह पुष्टि करते हुए कहा कि हमें एक और तकनीक से चांद पर सल्फर होने के सबूत मिले हैं। इससे पहले भी अन्य तकनीक से चांद पर इसके होने की पुष्टि इसरो कर चुका था। इतना ही नहीं सल्फर के अलावा ऑक्सीजन समेत कुल 8 तत्व चांद की मिट्टी में पाए गए हैं जो इसरो के लिए बड़ी कामयाबी है।

यह भी पढ़ें…

- Advertisment -

ताजा खबर