HomeIndiaWomen Reservation Bill Introduced: नई संसद में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल

Women Reservation Bill Introduced: नई संसद में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल

Women Reservation Bill Introduced: लोकसभा में आज 19 सितंबर को 128वां संविधान संशोधन बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया। इसके मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेंशन लागू किया जाएगा। आपको बता दे कि लोकसभा की 543 सीटों में 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

19 सितंबर को ऐतिहासिक दिन बताते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष से सर्वसम्मति से विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने का आग्रह किया है, जो करीब तीन दशकों से अटका हुआ है।

https://x.com/AHindinews/status/1704066164467642569?s=20

लोकसभा में 181 महिला सांसद होंगी

कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि हम ऐतिहासिक बिल लाने जा रहे हैं। अभी लोकसभा में 82 महिला सांसद हैं, इस बिल के पास होने के बाद 181 महिला सांसद हो जाएंगी। यह आरक्षण सीधे चुने जाने वाले जन प्रतिनिधियों के लिए लागू होगा। यानी यह राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषदों पर लागू नहीं होगा। लोकसभा की कार्यवाही 20 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें…

- Advertisment -

ताजा खबर