HomeभारतWrestlers Protest: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का एक्शन, बृजभूषण सिंह से मांगा...

Wrestlers Protest: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का एक्शन, बृजभूषण सिंह से मांगा इस्तीफा

Wrestlers Protest: दिग्गज पहलवानों का भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई दिग्गज पहलवान शामिल हो गए हैं। विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट ने भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

वहीं इस बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों की उनके आवास पर बैठक हुई है। बैठक के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बृजभूषण सिंह को महासंघ अध्यक्ष पद से 24 घंटे में इस्तीफा देने को कहा है। साथ ही कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें हटाया जाएगा।

सरकार ने WFI से 72 घंटे में मांगा जवाब

खेल मंत्री के साथ बैठक में पहलवान बबीता फोगट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगट समेत कई अन्य पहलवान भी शामिल हुए। अनुराग ठाकुर आज ही चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पहलवानों से अपने आवास पर बैठक की। वहीं, इससे पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डब्ल्यूएफआई को नोटिस भेजकर 72 घंटे में जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें…

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here