SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक में निकलीं बंपर वैकेंसी, ऐसे करे आवेदन

0
10

SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ऐसे में 6 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को नौकरी मिल सकेगी। बैंक ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए इच्छुक उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। यहां जाकर आप आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म को 1 सितंबर से 21 सितंबर, 2023 तक भर सकते हैं।

योग्यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य।उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से 28 साल तक होनी चाहिए।

एसबीआई अपरेंटिस भर्ती को ऑनलाइन लिखित परीक्षा के तहत किया जाएगा। ये परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2023 में हो सकती है। इस दौरान 100 मार्क्स के 100 सवाल आएंगे, जिसके लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। जनरल के लिए इंग्लिश एग्जाम के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में पेपर सेट उपलब्ध होगा। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, मणिपुरी, मराठी, असमिया, तेलुगु, बंगाली, तमिल, कोंकणी और उड़िया में परीक्षा दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here