Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर मीठे में बनाएं तिल की चिक्की, जानें रेसिपी
Makar Sankranti 2023 Til Chikki Recipe: मकर संक्रांति को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। बता दें कि यह त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है और इसकी पूजा में तिल के पकवानों का विशेष महत्व है। हालांकि, इस दिन तिल खाने का अधिक महत्व होता है। इसलिए आज हम आपके लिए तिल से बनने वाली चिक्की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में स्वादिष्ट और बनाने में आसान है।
तिल चिक्की बनाने की विधि
Til Chikki Easy Recipe
सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाही रखें। अब इसमें तिल को भून लें। इसे भूनने के लिए लगातार चलाते रहें, वरना ये जल सकता है। इसके बाद एक प्लेट में तिल को हल्का लाल करके रख दें। इसके बाद फिर से गैस पर कढ़ाही रखें। इसमें पहले घी डालें और फिर गुड़ को भी डालकर अच्छे से पिघला लें। इसे पिघलाने के बाद इसमें भुना हुआ तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब एक बड़ी थाली लें। उसमें घी फैलाते हुए लगा दें। अब मिश्रण को लें और किसी रोलिंग पिन या बेलने से पतले या मोटी परत की तरह बेल लें। अब इसे अपनी मर्जी के मुताबिक डिजाइन में कट कर लें। इसके बाद ठंडा करने के लिए छोड़ दें।
ठंडा हो जाने के बाद ये पूरी तरह से सेट हो जाएगा। आप अब इस तिल चिक्की का स्वाद चख सकते हैं। आपको बता दें कि तिल चिक्की को गुड़ की तिल चिक्की भी कहा जाता है। गुड़ अपने आप में काफी मीठा होता है, इसलिए चीनी डालने की जरूरत नहीं है। अगर आप इसमें चीनी डालेंगे तो इसका स्वाद खराब हो सकता है।
यह भी पढ़ें…