MP News: युवती को जूते से पीटने वाले आशिक के घर चला बुलडोजर

0
107

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में युवती के साथ बर्बरता का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी नाराजगी है। इसी बीच पुलिस ने मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रीवा में गर्लफ्रेंड के साथ बर्बरता करने वाले बेअपराधी पंकज त्रिपाठी को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस घटना के बाद थाना प्रभारी को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया गया। हालांकि, रीवा पुलिस ने आरोपी पंकज त्रिपाठी पर अपहरण, मारपीट सहित अन्य धाराओं पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुट गई है।

क्या था मामला?

रीवा जिले में एक लड़की को उसके प्रेमी ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी। बताया जा रहा है कि लड़की युवक को कथित तौर पर शादी करने के लिए कह रही थी। इसी बात पर उसका प्रेमी भड़क गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जहां युवती की उम्र 19 साल बताई जा रही है। इस प्रेमी की बर्बरता देखकर हर किसी का दिल दहल गया। वायरल वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका गांव की सुनसान सड़क पर थे।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here