Mumbai Ghatkopar Accident: महाराष्ट्र के मुंबई में घाटकोपर इलाके में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं 70 से ज्यादा घायलों की इलाज चल रहा है, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन हादसे के बाद मुंबईवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
आपको बता दे कि पंतनगर पुलिस स्टेशन में एक्शन लेते हुए होर्डिंग लगाने वाली कंपनी एगो मीडिया के मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। भावेश के खिलाफ IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) और 337 (जल्दबाजी या लापरवाही से काम करके किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि नगर निगम अधिकारियों ने बिलबोर्ड लगाने के लिए परमिशन नहीं दी थी। वह अवैध तरीके से लगाया गया था। ऐसे में अब भावेश के खिलाफ नगर निगम के द्वारा भी कार्रवाई की जाएगी।
मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है। हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें…