Homeन्यूज़देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार केस दर्ज,...

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार केस दर्ज, 549 की मौत

देश में कोरोना वायरस अभी भी जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार 313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कल 549 लोगों की मौत हो गई, अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 57 हजार 740 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 13 हजार 543 लोग ठीक हुए हैं।

देश में इस वक़्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या एक लाख 61 हजार 555 है। देश में अबतक कोरोना के 3 करोड़ 42 लाख 60 हजार 470 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से अबतक 3 करोड़ 36 लाख 41 हजार 175 लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना की 56 लाख 91 हजार 175 डोज दी गईं। जिसके बाद देश में अबतक 105 करोड़ 43 लाख 13 हजार 977 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है। कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 11 लाख 76 हजार 850 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसके बाद कल तक कुल 60 करोड़ 69 लाख 59 हजार 807 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें…

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News