Homeन्यूज़5G Launch in India: 5G सर्विस सबसे पहले इन 13 शहरों से...

5G Launch in India: 5G सर्विस सबसे पहले इन 13 शहरों से होगी शुरुआत

5G Launch in India: देश में 5G सर्विस को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन अब ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय सूचना और तकनीक मंत्री (IT Minister) अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि, ‘5G सर्विस को देश में 12 अक्टूबर तक रोल आउट किया जा सकता है। हम 5जी सेवाओं को तेजी से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। दूरसंचार कंपनियां इस संबंध में काम कर रहे हैं और तकनीकी इंस्टालेशंस किए जा रहे हैं। ‘

5जी सर्विसेस की कीमतें

अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘सरकार इस बात का ध्यान रखेगी कि 5G प्लांस पब्लिक के लिए सस्ती रहें।’ 5जी सर्विसेस को फेज में उतारा जाएगा। इसका मतलब ये कि 5जी सर्विसेस पहले 13 शहरों में रोलआउट की जाएंगी।

5G launch in India likely delayed following new government rules

बता दें कि इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भी केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा था कि देश में अक्टूबर महीने से 5जी सेवाओं की शुरुआत हो सकती है। उस दौरान कंद्रीय मंत्री ने कहा था कि, ‘ भारत का टेलीकॉम मार्केट दुनिया में सबसे सस्ता मार्केट है। देश में 5G सेवा की कीमतें भी अफोर्डेबल होंगी, आम आदमी भी 5G सेवाओं का फायदा उठा पाएगा।

सबसे पहले इन 13 शहरों से होगी शुरुआत

5जी सर्विस अहमदाबाद, बंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई समेत पुणे शहर में शुरू हो रही हैं।

यह भी पढ़ें….

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here