AUS vs SL: मैक्सवेल के तूफान में उड़े हसरंगा, जमकर ठोके छक्के, देखें वीडियो

0
205

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का तूफान लौट आया। मैक्सवेल पिछले ​कुछ समय से फॉर्म से बाहर चल रहे थे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनके तेवर बदले नजर आए। मिशेल मार्श के आउट होने के बाद क्रीज पर आए मैक्सवेल ने आते ही तूफान मचाना शुरू कर दिया।

मैक्सवेल के तूफान में उड़े हसरंगा

दसवें ओवर में दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर आए मैक्सवेल ने वानिंदु हसरंगा की गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर करारा छक्का जमा दिया। हसरंगा की पांचवीं गेंद पर चौका और छठी पर बॉलर के सिर पर शानदार छक्का कूट मैक्सवेल ने तबाही मचा दी। हसरंगा ये नजारा देखते ही रह गए।

मैक्सवेल ने अपनी पहली छह गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के ठोक 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 22 रन ठोक डाले। हालांकि इसके बाद वह ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सके। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें चमिका करुणारत्ने ने शिकार बनाया। एशेन बंडारा ने उनका कैच लिया। मैक्सवेल 12 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए।

मैक्सवेल के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका लगा। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के 3 विकेट 12.2 ओवर में 89 रन बनाकर आउट हो गए।

यह भी पढ़ें… 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here