Bharat Jodo Yatra: अखिलेश यादव नहीं होंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल, ये है वजह

0
132
सपा अध्यक्ष

Bharat Jodo Yatra: सपा अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। बता दे कि अखिलेश की इस यात्रा में शामिल होने की चर्चा थी। अब इसको लेकर अखिलेश यादव ने मीडिया को बताया क‍ि आख‍िर वह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ क्‍यों नहीं दिखे।

”मुझे निमंत्रण नहीं मिला”

अखिलेश ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का निमंत्रण नहीं मिला है और उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस दोनों एक ही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस द्वारा आमंत्रित किये जाने के सवाल पर बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी भावनाएं उनकी यात्रा के साथ हैं, मुझे यात्रा के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने प्रश्‍न पूछने वाले पत्रकार से कहा ”अगर आपके मोबाइल में आमंत्रण हो तो मुझे तुरंत दें।”

सपा अध्यक्ष ने कहा “हमारी पार्टी का सिद्धांत अलग है, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों एक हैं।” कांग्रेस ने कहा है कि उसने अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और रालोद के जयंत चौधरी सहित गैर-भाजपा दलों के कई नेताओं को उत्तर प्रदेश में तीन जनवरी से शुरू होने वाली राहुल गांधी की यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से होते हुए यूपी में प्रवेश करेगी, इसके बाद बागपत, शामली के अलग-अलग शहरों में होते हुए सोनीपत से हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। राहुल गांधी यूपी में 3 दिन तक यात्रा करेंगे। इस दौरान वो करीब 110 किमी पैदल यात्रा करेंगे। माना जा रहा था कि कांग्रेस इस यात्रा में विरोधी दलों को शामिल कर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश करेगी, इस बीच अखिलेश यादव का ये बयान कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here