Bhojpuri Actress: अभी तक कुंवारी हैं भोजपुरी की ये एक्ट्रेसेस, Akshara Singh से लेकर Aamrapali Dubey तक का नाम शामिल

0
292

Bhojpuri Actress: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की भी कई ऐसी अभिनेत्रियां है, जो 30 की उम्र का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब तक उन्होंने अपना मिस्टर परफेक्ट को नहीं चुना है। भोजपुरी इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्रियां सिर्फ एक्टिंग और हॉटनेस के अंदाज में की बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर नहीं देती, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग इंटरनेशनल लेवल पर फैली हुई है। आज हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जो अपने करियर को लेकर पूरी तरह से फोकस है और शादी करना फिलहाल उनके विश लिस्ट से बाहर है।

अक्षरा सिंह

Bhojpuri Actress Akshara Singh And Pawan Singh Relationship And Breakup |  Throwback Stroy: भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh का था इस जाने-माने एक्टर से  अफेयर, झगड़े के बाद हुआ रिश्ते का ...

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा सिंह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ साल 2019 तक रिलेशनशिप में थीं और फिर उनका ब्रेकअप हो गया था। एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने बताया था कि अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है।

आम्रपाली दुबे

Bhojpuri Actress Amrapali Dubey And Her Latest Photos From Instagram |  भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की खूबसूरती के क्या कहने, इंडियन हो या  वेस्टर्न आम्रपाली हर लुक में ...

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम्रपाली अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेती हैं और उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं। उनके अफेयर की बात की जाए तो, आम्रपाली का नाम भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ जुड़ चुका है। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। फिलहाल, आम्रपाली दुबे की उम्र 35 साल है और वह अभी तक कुंवारी हैं।

काजल राघवानी

Kajal Raghwani: काजल राघवानी की बायोग्राफी

एक्ट्रेस काजल राघवानी का नाम भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। काजल इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। कुछ समय पहले तक अक्सर काजल और खेसारी लाल यादव के अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर होती रहती थी और यह अफवाह भी थी कि, दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली है। लेकिन सच ये है कि, 31 साल की उम्र में भी काजल ने अभी तक अपना हमसफर नहीं चुना है।

रानी चटर्जी

क्या आप जानते हैं Rani Chatterjee का बॉस कौन है? पूरी दुनिया में सिर्फ  उन्हीं की सुनती हैं एक्ट्रेस - rani chatterjee reveals about her boss in  her latest instagram post raya –

एक्ट्रेस रानी चटर्जी की उम्र 42 साल है और उनकी गिनती भी भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है। रानी अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती हैं। रानी चटर्जी ने अभी तक शादी नहीं की है।

मधु शर्मा

Madhu Sharma All Movies List - अभिनेत्री मधु शर्मा की सभी फिल्मों की लिस्ट

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस मधु शर्मा अक्सर अपनी अदाओं से अपने फैंस का मन मोह लेती हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मधु एक जाना-माना चेहरा हैं और सोशल मीडिया पर उनकी भी अच्छी फैन-फॉलोइंग है। मधु 37 वर्ष की हो चुकी है और अभी तक कुंवारी हैं। मधु को भी अपने हमसफर की तलाश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here