शादी को लेकर भोजपुरी एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह का बड़ा खुलासा!

0
351
akshara singh photos

Bhojpuri Actress Akshara Singh : भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की दिग्‍गज अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने न्‍यूज 18 हिन्‍दी को दिए एक्‍सक्‍लूसिव इंटरव्‍यू में शादी समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्‍होंने कहा कि वह ऐसे लड़के से शादी करेंगी जिनका अपना खुद का वजूद हो। साथ ही अक्षरा सिंह ने सिंगर और एक्‍टर पवन सिंह को लेकर भी बड़ी बात कही।

भोजपुरी एक्‍ट्रेस ने कहा कि उनकी नजर में पवन सिंह न तो बेस्‍ट एक्‍टर हैं और न ही बेस्‍ट सिंगर। उन्‍होंने भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सबसे बेस्‍ट एक्‍टर में रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव का नाम लिया। उन्‍होंने बेस्‍ट सिंगर के तौर पर खेसारी लाल यादव और न‍िरहुआ का नाम लिया। उन्‍होंने पवन सिंह का एक बार भी उल्‍लेख नहीं किया।

अपनी अदाओं से सबको मदहोश करने वाली अक्षरा सिंह क्‍या शादी करने जा रही हैं? न्‍यूज 18 बिहार-झारखंड के साथ विशेष बातचीत में भोजपुरी एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी शादी को लेकर कहा कि वह फिलहाल वैवाहिक बंधन में नहीं बंधने जा रही हैं। उन्‍होंने हंसते हुए कहा कि अगर वह अभी शादी करेंगी तो उनके दीवाने मर जाएंगे। वह अपने चाहने वालों को निराश नहीं करना चाहती हैं। अक्षरा ने अपने सपनों के राजकुमार के बारे में भी ख्‍वाहिश जाहिर की है। अक्षरा सिंह ने बताया कि उन्‍हें खुद का वजूद वाला लड़का पसंद है। साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया कि अभी तक उनको इस तरह का कोई लड़का मिला नहीं है।

अक्षरा की नजर में सबसे बेस्ट एक्टर कौन?

अक्षरा सिंह से जब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर और सिंगर को लेकर सवाल किया गया तो उन्‍होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। अक्षरा सिंह ने रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और खेसारी लाल यादव को बेस्ट एक्टर बताया। सिंगर के तौर पर खेसारी लाल यादव और निरहुआ का नाम लिया। इस दौरान अक्षरा सिंह ने एक बार भी पवन सिंह का नाम नहीं लिया। ऐसे में पवन सिंह न तो अक्षरा के नजर में बेस्ट एक्टर हैं और न ही सिंगर हैं। अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ कई सालों तक काम कर चुकी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों की जोड़ी कभी हिट हुआ करती थी। पवन सिंह द्वारा दूसरी शादी करने के बाद यह जोड़ी टूट गई।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here