Homeन्यूज़मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मिला लोगों का प्यार कहीं फूलों का...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को मिला लोगों का प्यार कहीं फूलों का हार

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार मैदान में उतर रहे हैं। वह मोगा और जालंधर के वालंटियर्स से मुलाकात करने पहुंचे। शनिवार को मोगा जाते वक्त रास्ते में मान के काफिले को कई जगहों पर लोगों ने रोका और उन पर फूल बरसाए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोरिंडा, चमकौर साहिब, माछीवाड़ा, दोराहा, फिरोजपुर रोड, साहनेवाल, मुल्लांपुर दाखा और जगराओं में रुककर एकत्रित लोगों से बातचीत की और उनके प्यार, विश्वास और सम्मान के लिए उनका धन्यवाद किया। लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि मुङो इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं।

आज मैं सबसे पहले मोगा जा रहा हूं और उसके बाद जालंधर में वॉलंटियर मीटिंग है और रास्ते में आप लोग मुझे रोक रहे हैं और इतना प्यार दे रहे हैं। मैं आपका जितना धन्यवाद करूं, कम है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब आम लोग सत्ता में हैं। हम आपके जैसे हैं और आपके साथ हैं। मैं यहां किसी की आलोचना करने के लिए नहीं बल्कि मेरी सरकार ने 2 साल में जो काम किया है उसके बारे में बात करने के लिए आया हूं। 90 घरों में बिजली का बिल शून्य आ रहा है। 43000 सरकारी नौकरियां दी है। बिना सिफारिश और बिना रिश्वत के नौकरियां दी गई हैं। किसानों को दिन में भी पर्याप्त बिजली मिल रही है।

जनता अपने वोट से फैसला करेगी

सीएम ने कहा कि वे हमें रोकना चाहते हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन आप अरविंद केजरीवाल के बारे में सोचना कैसे बंद कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल एक विचार हैं। उन्होंने लोगों से आप को वोट देने और पंजाब की सभी 13 सीटें देने का आग्रह किया ताकि कोई हमें या पंजाब के फंड को रोक न सके।

उन्होंने कहा कि जनता अपने वोट से फैसला करेगी और उनकी सरकार ने जो काम किया है उसे देखते हुए लोग झाड़ का बटन दबाने से पहले दो बार नहीं सोचेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी को बनाने या बिगाड़ने की पूरी शक्ति लोगों के पास होती है।

वहीं, लोगों ने मान का जगह-जगह फूलमालाओं और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को इन चुनावों के लिए प्रचार करने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि पंजाब के लोग केवल आप को वोट देंगे। पार्टी ने राज्य में अपनी सरकार के 2 साल में हर क्षेत्र के लिए असाधारण काम किया है। लोगों ने कहा कि सीएम पूरे सम्मान और प्यार के हकदार हैं क्योंकि उनसे पहले कोई भी सीएम आम लोगों से नहीं मिला।

यह भी पढ़ें…

Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com/
मेरा नाम विपिन कुमार है मैं पिछले 4 वर्षों से ट्रेंडिंग खबरों पर काम कर रहा हूँ। और मुझे लेटेस्ट खबरों पर काम करना बेहद पसंद है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News