Homeन्यूज़Filmfare Awards 2022: किसे मिला बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड,...

Filmfare Awards 2022: किसे मिला बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड, देखें पूरी सूची

Filmfare Awards 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड 67वें फिल्म फेयर अवॉर्ड की घोषणा मंगलवार देर रात की गई। मुंबई में आयोजित इवेंट को जहां रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया वहीं, इसके रेड कारपेट पर कैटरीना कैफ, करन जौहर, कृति सेनन, शहनाज गिल, मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, दीया मिर्जा सहित कई सेलेब्स नजर आए।

आपको बता दें कि बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह को मिला। बेस्ट एक्टर रणवीर सिंह और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कृति सेनन को मिला। रणवीर को फिल्म 83 के लिए और कृति को फिल्म मिनी के अवॉर्ड दिए गए। फिल्म सरदार उधम के लिए विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड जबकि फिल्म शेरनी के लिए विद्या बालन को मिला बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।

फिल्मफेयर अवॉर्ड विनर्स की देखें पूरी सूची

  • बेस्ट एक्टर (पुरुष) – रणबीर सिंह

  • बेस्ट एक्ट्रेस (महिला) – कृति सेनन

  • बेस्ट फिल्म – शेरशाह

  • बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) – विक्की कौशल, सरदार उधम

  • बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) – विद्या बालन, शेरनी

  • बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) – सरदार उधम

  • बेस्ट डायरेक्टर – विष्णु वर्धन, शेरशाह

  • बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल, मेल) – सई ताम्हणकर (मिमी)

  • बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल, फीमेल) – पंकज त्रिपाठी (मिमी)

  • बेस्ट म्यूजिक एल्बम – तनिष्क बागची, बी प्राक, जानी, जैसलीन रॉयल, जावेद मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस (शेरशाह)

  • बेस्ट लिरिक्स – कौसर मुनीर (83 के सॉन्ग लहर दो के लिए)

  • बेस्ट प्लैबैक सिंगर (मेल) – बी प्राक (मन भरया, शेरशाह)

  • बेस्ट प्लैबैक सिंगर (फीमेल) – असीस कौर (रातां लंबीया, शेरशाह)

  • बेस्ट स्टोरी – अभिषेक कपूर, सुप्रतिक सेन, तुषार प्राणदजापे (चंडीगढ़ करे आशिकी)

  • बेस्ट स्क्रीनप्ले – शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (उधम सिंह)

  • बेस्ट डायलॉग – डिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर (संदीप और पिंकी फरार)

  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर – शांतनु मोइत्रा (सरदार उधम)

  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – मानसी ध्रुव मेहता और दमित्री मालिच (सरदार उधम)

  • बेस्ट कोरियोग्राफी – अवीक मुकोपाध्याय (सरदार उधम)

  • बेस्ट कॉस्टूम डिजाइन – वीरा कपूर (सरदार उधम)

  • बेस्ट VFX – सरदार उधम

  • बेस्ट एडिटिंग – ए श्रीकर प्रसाद (शेरशाह)

  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तेरहवीं)

  • बेस्ट डेब्यू मेल – ईहान भट्ट (99 सॉन्गस)

  • बेस्ट डेब्यू फीमेल – शारवरी वाघ (बंटी और बबली 2)

  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – सुभाष घई

यह भी पढ़ें….

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here