MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी, CSK के सीईओ ने बताया धोनी का हाल

0
66

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

विश्वनाथन ने ESPNcricinfo को बताया कि, “हमने धोनी से कभी ऐसी बातें नहीं पूछीं, क्या आप खेलना चाहते हैं या आप बाहर बैठना चाहते हैं। अगर ऐसा कुछ होता तो वो हमसे सीधे बात करते। इस सीजन धोनी का खेलना संघर्षपूर्ण था लेकिन फिर भी वो खेलते रहे।

विश्वनाथन ने आगे कहा कि, “फाइनल तक उन्होंने कभी भी अपने घुटने के बारे में किसी से शिकायत नहीं की थी। उनको दौड़ते हुए संघर्ष करते काफी बार देखा गया। धोनी ने फाइनल के बाद उसने कहा, ‘ठीक है, मैं एक सर्जरी कराऊंगा। वो अपनी सर्जरी के बाद अब काफी खुश हैं।

महेंद्र सिंह धोनी आईएल का खिलाब जीतने के बाद कहा था कि अभी उनके पास काफी टाइम है. वो अगला सीजन खेलेंगे या नहीं इसके बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं सोचा है। MS धोनी सर्जरी के तीन हफ्ते तक आराम कर चुके हैं अब वो जल्दी ही अपना रिहैब शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here