Homeन्यूज़Chopper हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

Chopper हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

नई दिल्ली : तमिलनाडु में हुए वायुसेना के हेलिकॉप्टर दुर्घटना के एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ा दिया। वरुण सिंह का बेंगलुरु के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। बुधवार को उनका निधन हो गया। इससे पहले भारतीय वायु सेना ने मंगलवार को उनकी जानकारी देते हुए बताया था कि वरुण सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, लेकिन स्थिर है, जिसके अगले दिन उनके निधन की खबर आ गई।

वायुसेना ने दी निधन की सूचना

ग्रुप कैप्टन के निधन की सूचना देते हुए वायुसेना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय वायुसेना को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हुआ है, जिनकी आज सुबह 08 दिसंबर 21 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने के कारण मृत्यु हो गई। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

आपको बता दें कि देश को हिलाकर रख देने वाले इस हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य अधिकारियों का निधन हो गया था। इस हादसे के बाद सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को ही अस्पताल पहुंचाने में रेस्क्यू टीम सफल हो पाई थी, लेकिन इस दुर्घटना में वो भी बुरी तरह से जख्मी हो चुके थे। डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी तरह से निगरानी कर रही थी। अफसोस लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें…

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News