Haryana Fire: फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 40 से ज्यादा मजदूर झुलसे, कई की हालत गंभीर

0
1

Haryana Fire: हरियाणा के सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को रबर बेल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है फैक्ट्री के बॉयलर फटने के बाद भीषण आग लग गई। अचानक आग की पलट उठने से फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 40 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वही हादसे की सूचना के बाद जिला प्रशासन और सोनीपत डीसी मौके पर पहुंचे. सोनीपत डीसी का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। सूचना के बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी फैक्ट्री में आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। राई औद्योगिक क्षेत्र में सांवरिया एक्सपोर्टस के नाम से फैक्ट्री नंबर 329 में रबर बेल्ट बनाने का काम होता था। आज इस फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के अलावा पास वाली फैक्ट्री के कर्मचारी भी बॉयलर की चपेट में आए। एक महिला और 40 अन्य मजदूर झुलस गए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस ने सभी घायलों को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सोनीपत के निजी अस्पताल और आठ मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। अन्य का सोनीपत सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। काम कर रहे मजदूरों के साथी ने बताया कि फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हुआ था।

यह भी पढ़ें…

Xiaomi 14 Civi भारत में इस दिन देगा दस्तक, जानें खासियत और कीमत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here