Homeन्यूज़IND vs NED: स्टेडियम में लड़के ने कुछ इस अंदाज में किया...

IND vs NED: स्टेडियम में लड़के ने कुछ इस अंदाज में किया प्रपोज, देखिए वीडियो

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड के बीच गुरुवार को सुपर-12 का मुकाबला सिडनी में खेला गया। पहले खेलते हुए भारत ने 2 विकेट खोकर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में नीदरलैंड 56 रन से यह मैच हार गया। नीदरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा, 53, विराट कोहली 62 और सूर्यकुमार यादव 51 रनों की तूफानी पारी खेली।

लाइव मैच के दौरान गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

दरअसल, मैच के दौरान एक भारतीय जोड़ा स्टेडियम में मौजूद था। लाइव मैच के दौरान लड़के ने घुटनों के बल बैठकर लड़की को प्रपोज किया। जिस पर लड़की ने भी बिना देर किए इस प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद लड़के ने लड़की को अंगूठी भी पहनाई। फिर दोनों गले मिले। इस दौरान वहां मौजूद फैंस मैच छोड़कर उस लड़के को चीयर करने लगे।

इस पूरी घटना को कैमरे ने कैद किया, जो बाद में मैदान पर लगी बिग स्क्रीन पर ब्रॉडकास्ट भी किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की बेहद खुश हैं। गुरुवार को सिडनी में खेले गए मैच में नीदरलैंड को 56 रन से हराया है। इस जीत के बाद भारतीय टीम 4 पॉइंट्स के साथ ग्रुप-2 में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें… 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News