Homeन्यूज़IND vs SL: दुनिथ वेल्लालागे ने भारतीय बल्लेबाजों को दिन में दिखाए...

IND vs SL: दुनिथ वेल्लालागे ने भारतीय बल्लेबाजों को दिन में दिखाए तारे

IND vs SL: श्रीलंका के 20 साल के स्पिन गेंदबाज दुनिथ वेल्लालागे ने शानदार गेंदबाजी से महफिल लूट ली है। भारत के खिलाफ मंगलवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में वेल्लालागे ने भारत के स्टार बल्लेबाजों को दिन में दिखाए तारे।

उन्होंने भारतीय पारी की शानदार शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा और शुभमन गिल को बोल्ड कर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल दिया। इसके बाद वेल्लालागे को रोकना मुश्किल हो गया। उन्होंने विराट कोहली, केएल राहुल और अपने स्पैल की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट कर टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की बखिया उधेड़ डाली।

एक से एक स्टार बल्लेबाज के वेल्लालागे की घातक गेंद पर बल्ला लगाने में भी पसीने छूटने लगे। इस युवा गेंदबाज ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

https://x.com/OfficialSLC/status/1701577245167628385?s=20

दुनिथ वेल्लालागे रचा इतिहास

इसी के साथ वेल्लालागे ने इतिहास रच दिया। वह वनडे की एक ईनिंग 5 विकेट लेने वाले श्रीलंका के सबसे युवा गेंदबाज बन गए। साथ ही वह ऐसे सिर्फ चौथे श्रीलंकाई स्पिनर बन गए हैं जिसने भारत के खिलाफ पांच विकेट निकाले हैं। वेल्लालागे की धमाकेदार गेंदबाजी देख दुनिया दंग है।

यह भी पढ़ें…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News