Homeन्यूज़Hockey: भारत ने चौथी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, मलयेशिया...

Hockey: भारत ने चौथी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, मलयेशिया को 4-3 से हराया

Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में भारत ने मलयेशिया को 4-3 से हरा दिया है। भारतीय टीम चौथी खिताब जितने में कामयाब रही, जबकि मलयेशिया कभी यह खिताब नहीं जीत पाया है।

भारत चौथी बार बना चैंपियन

भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। मलयेशिया के खिलाफ रोमांचक फाइनल में भारत एक समय 1-3 से पीछे चल रहा था, इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने 4-3 से मैच जीता और चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। अब भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान ने तीन बार यह खिताब जीता है।

इससे पहले भारत ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा था, क्योंकि फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। भारतीय हॉकी टीम को अब हांगझोऊ एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। ऐसे में इस जीत से जरूर भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा।

यह भी पढ़ें…

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest News